बाढड़ा के 9 गांवों में व्यायामशालाओं का होगा नवीनीकरण, 1.61 करोड़ का बजट जारीबाढड़ा के 9 गांवों में व्यायामशालाओं का होगा नवीनीकरण, 1.61 करोड़ का बजट जारी

चरखी दादरी: विधायक नैना सिंह चौटाला के प्रयासों से बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के 9 गाँवो में व्यायामशालाओं के नवीनीकरण कार्य को प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी हैं। जिसके लिए 1 करोड़ 61 लाख 31 हजार रुपए का बजट भी स्वीकृत कर दिया हैं।

विधायक नैना चौटाला ने बताया की बाढड़ा हल्का में गांव स्तर पर खेल सुविधाएँ बढाने के लिए प्रदेश सरकार ने जनहितकारी कदम उठाया हैं। उन्होनें बताया की व्यायामशालाओं के नवीनीकरण हो जाने से गांव के युवाओं को खेलने के लिए खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध होंगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार व्यायामशालाओं में बच्चों के खेल संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभा में ओर अधिक निखार लाया जा सकेगा।

विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि प्रदेश सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा गांव मांढी केहर में 12 लाख 42 हजार, गांव आर्य नगर में 24 लाख 67 हजार, गांव कान्हड़ा में 18 लाख 50 हजार, गांव काकड़ौली सरदारा में 16 लाख 78 हजार, गांव कारी रुपा में 24 लाख 67 हजार, गांव नान्धा में 24 लाख 67 हजार, गांव मौड़ी में 14 लाख 34 हजार, गांव मैहड़ा में 11 लाख 95 हजार और गांव बालरोड में 13 लाख 30 हजार रुपए खर्च कर व्यायामशालाओं के नवीनीकरण का कार्य करवाया जाएंगा।

उन्होंने बताया की विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा टेंडर प्रकिया को तेजी से पूरा किया जा रहा हैं ताकि युवाओं के लिए जल्द से जल्द आधुनिक खेल सुविधाएँ करवाई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *