दशहरे के मौके पर सेवा केंद्रों में छुट्टी की घोषणादशहरे के मौके पर सेवा केंद्रों में छुट्टी की घोषणा

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर। पंजाब सरकार ने दशहरे के मौके पर 12 अक्टूबर, 2024 (शनिवार) को राज्य भर के सभी सेवा केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य के सभी सेवा केंद्र 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे। 

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के नागरिक दशहरे के मौके पर अपने घरों से हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके ‘भगवंत मान सरकार, आपके द्वार’ योजना के तहत 43 सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *