चंडीगढ़, 12 अक्टूबर। Gates Drive Belt की संडे ब्रेकफास्ट राइड में ट्राईसिटी के तीन बाइकिंग ग्रुप्स एक मंच पर जुटे। आई बाइकर राइडिंग ग्रुप, ट्राई सिटी बाइकर्स और अकाल बाइकर के सदस्यों ने अनुभव साझा किए और मोटरसाइकिल की नई तकनीक की जानकारी ली।
आयोजन में तीनों ग्रुप्स के एडमिन गैरी बाबा, शंकर जोशी और अरविंदर सिंह भी शामिल हुए। गैरी बाबा ने शंकर जोशी को राइड में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
बाइकर्स को एक मंच पर लाना मकसद : गैरी बाबा
आई बाइकर राइडिंग ग्रुप के एडमिन गैरी बाबा ने कहा कि उनका प्रयास बाइक राइडिंग के शौकीनों को एक मंच पर लाने और उन्हें बाइक के रखरखाव से जुड़ी नई तकनीकों से अपडेट रखने का है, ताकि उनका बाइकिंग अनुभव बेहतर हो सके।
बाइकिंग का कारवां बढ़ता रहे : शंकर जोशी
ट्राई सिटी बाइकर्स के एडमिन शंकर जोशी ने कहा कि बाइक राइडिंग एक जुनून है। वह चाहते हैं कि बाइकर्स का कारवां आगे बढ़ता रहे और उन्हें तकनीकी बदलावों की जानकारी मिलती रहे, जिससे उनकी यात्राएं सुखद बनें।
बाइकिंग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सकारात्मक : अरविंदर सिंह
अकाल बाइकर के एडमिन अरविंदर सिंह ने कहा कि बाइक राइडिंग जोश और जीवन को बेहतर तरीके से जीने का अनुभव देती है। उन्होंने कहा कि अब युवा ही नहीं, बल्कि हर आयु वर्ग के लोग, खासकर महिलाएं भी बाइकिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
रॉयल एनफील्ड के लिए बेल्ट ड्राइव का डेमो
कार्यक्रम में Gates Drive Belt ने रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 और सुपर मीटियर 650 के लिए बेल्ट ड्राइव तकनीक का लाइव डेमो दिया। बाइकर्स को पारंपरिक चेन-स्प्रोकेट सिस्टम के विकल्प के रूप में बेल्ट और पुली तकनीक की कार्यप्रणाली समझाई गई।
चेन के मुकाबले बेल्ट ड्राइव में नियमित लुब्रिकेशन की जरूरत नहीं होती। हालांकि, किसी भी बाइक में इसे अपनाने से पहले संबंधित मॉडल के लिए इसकी अनुकूलता, सुरक्षा और टिकाऊपन की पुष्टि जरूरी है।

