चंडीगढ़, 30 मार्च 2026: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में तैनात एक एएसआई को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखा है। आरोपी एएसआई लखविंदर सिंह पुलिस चौकी किचलू नगर, थाना पीएयू लुधियाना में इंचार्ज के पद पर कार्यरत था।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बैंक कॉलोनी, नूरवाला रोड, लुधियाना के एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज था, जिसकी जांच आरोपी एएसआई को सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एएसआई ने उसकी बहन और मां को मामले में न उलझाने के बदले 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। सतर्क शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया।

शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस की टीम ना सक्रिय हुई। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में बिछाए गए जाल में एएसआई लखविंदर सिंह 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *