विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी - स्थानीय निकाय मंत्री

चंडीगढ़, 29 जनवरी। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने निकायों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
बलकार सिंह यहां नगर निगम आयुक्तों, नगर परिषदों के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और विधायक मौजूद रहे।
मंत्री ने इस दौरान बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगहों की उपलब्धता संबंधी, ट्रांच-3 अमृत और एम.डी.एफ/पी.आई.डी.बी. के अधीन चल रहे विकास प्रोजेक्टों के अलावा 24&7 नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्ट और पटियाला की बड़ी नदी और छोटी नदी को पुन: सुरजीत करने संबंधी योजनाओं की समीक्षा की।
मंत्री ने कहा कि सरकार के पास परियोजनाओं के लिए पैसे की कमी नहीं है। इसलिए यदि किसी नगर परिषद, नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए और अधिक फंड की जरूरत पड़ती है तो वे अपने विधायक से संपर्क कर पूरा प्लान मुख्यालय भेजें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन प्रतिनिधि के साथ विकास परियोजनाओं पर जानकारी साझा करें।

मंत्री ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए उचित जगह की तलाश की जाए।
कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों को सख्त शब्दों में कहा कि बकाया फंड को जनहित में खर्च किया जाए। इसके अलावा विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को भी पूरा किया जाए।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *