प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मूल मंत्र दिया कि “जो खेलेगा वो खिलेगा” : मंत्री अनिल विज

अंबाला छावनी, 29 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे देश का दर्शन है, जो हमें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का मार्ग दिखाता है।

श्री विज ने आज अंबाला छावनी में एक निजी आवास पर ‘मन की बात’ का प्रसारण देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस मंच के माध्यम से देश के कोने-कोने से प्रेरक प्रयासों को सामने लाते हैं। जल संचय, सौर ऊर्जा और खेती के नए प्रयोग जैसे विषयों पर चर्चा कर वे लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से पीएम मोदी के दिए मंत्र “जो खेलेगा वो खिलेगा” पर जोर देते हुए कहा कि यह युवाओं को खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करता है।

मंत्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे मार्गदर्शक हैं और ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के साथ एक संवाद है। इस अवसर पर सीए एडी गांधी, कपिल विज, डॉ. एमके दत्ता, नरेश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *