नए बूस्टिंग स्टेशन के बनने से कई कालोनियों में बेहतर होगी नहरी पानी की आपूर्ति, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़, 30 मार्च: अंबाला छावनी के महेशनगर क्षेत्र में नहरी पानी की पहुंच बढ़ाने के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 1.54 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि बब्याल रोड पर स्थित पुरानी पानी की टंकी के पास बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने पर खर्च की जाएगी। इस परियोजना से महेशनगर क्षेत्र की दर्जनों कालोनियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

मंत्री विज ने बताया कि बूस्टिंग स्टेशन बनने से क्षेत्र में ट्यूबवेल पर निर्भरता घटेगी और लोगों को स्वच्छ नहरी पानी अधिक मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा। इससे भूजल संरक्षण में भी मदद मिलेगी, जो आज के समय की बड़ी आवश्यकता है।

स्वीकृति मिलने पर आज महेशनगर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद रेणु चौहान, पार्षद सोमनाथ, विजेंद्र चौहान, नीरज शर्मा, सतनाम सैनी, मदनलाल, पवन कुमार, विनोद कुमार, आनंद भाटिया और सुनील कन्नोजिया मौजूद रहे। नेताओं ने बताया कि नए बूस्टिंग स्टेशन से दयालबाग, महेशनगर, भरत नगर, शिवप्रताप नगर, कबीर नगर, ट्यूबवेल कालोनी, बिहारी कालोनी, रामा इस्टेट, गोल्डन पार्क और दयालबाग एफ ब्लॉक जैसी कालोनियों को विशेष रूप से लाभ होगा। अब तक आर्य नगर में स्थित बूस्टिंग स्टेशन से ही पानी की सप्लाई होती थी, लेकिन नए स्टेशन के बनने से व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *