केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने सीएम सैनी से की मुलाकातकेंद्रीय मंत्री मेघवाल ने सीएम सैनी से की मुलाकात

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज नई दिल्ली में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुलाकात की और इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच राज्य व केन्द्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत नई दिल्ली में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है और इस दौरान प्रदेश की जनता के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री को बधाईयां व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। 

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच देश-प्रदेश की तरक्की और आम जनमानस के उत्थान के प्रति विकासात्मक विषयों पर विचार विमर्श हुआ ताकि देश और प्रदेश की विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *