आजादी दिलाने में सुभाष चंद्र बोस का बहुत बड़ा योगदान - विजआजादी दिलाने में सुभाष चंद्र बोस का बहुत बड़ा योगदान - विज

चंडीगढ़, 23 जनवरी।  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत को आजाद कराने में सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिए गए योगदान का कोई मुकाबला नहीं है, भारत को आजाद कराने में उन्होंने एक सशस्त्र युद्ध अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सेना बनाकर किया।

        विज अंबाला के सुभाष पार्क में सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

        उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की धरती अंडमान निकोबार में सबसे पहले झंडा सुभाष चंद्र बोस जी ने लहराया था। उन्होंने कहा कि वो (सुभाष चंद्र बोस) चले गए, कहां चले गए, कैसे चले गए, इसका सरकारें पता नहीं लगा पाई परंतु अगर आजादी के बाद वो होते तो देश का रंग रूप ही कुछ और होता।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में हर साल की तरह अंबाला कैंट में नेता जी सुभाष पार्क में गृह मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई। गृह मंत्री अनिल विज ने नेता जी को पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर गृह मंत्री अनिल विज कहा कि हमने यहां अंबाला का सबसे खूबसूरत पार्क बनाया था और इसका नामकरण करने में बहुत चर्चा हुई थी। वर्तमान सरकार ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर इस पार्क का नाम रखा और नेता जी का यहां स्टैचू लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हम हर साल यहां इकट्ठे होकर उनका जन्मदिन मनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *