तीन पुस्तकों का डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने किया विमोचनतीन पुस्तकों का डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने किया विमोचन

चंडीगढ़ 3 जनवरी । हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर द्वारा आज पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ के पी सिंह द्वारा कानूनी प्रावधानों पर लिखित तीन पुस्तकों नामत: द भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, द भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा द भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन का यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय सेक्टर- 6 में आयोजित किया गया था।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अपने विचार रखते हुए डॉ के पी सिंह को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक को रिकॉर्ड टाइम में तैयार करवाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इन किताबों का निश्चित तौर पर हमें बड़े पैमाने पर लाभ होगा।

पुस्तक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पूर्व पुलिस महानिदेशक हरियाणा डॉ. के पी सिंह ने बताया कि इन किताबों में कानून में हुए बदलावों के बारे में सटीक तरीके से उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि किताबो में कानूनी प्रावधानों के बारे में संक्षिप्त में टिप्पणी करते हुए उनमें किए गए बदलावों की जानकारी दी गई है । इसके अलावा पुराने नियमों तथा नए नियमों की तुलना करते हुए बदलावों को स्पष्टता से समझाने का प्रयास किया गया है। किताबो में ऐसे कानूनी प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया है जिन्हें हटा दिया गया है और उनके स्थान पर किन नई धाराओं को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इन किताबों को अंग्रेजी भाषा में लांच किया गया है लेकिन आगामी एक सप्ताह में इनका हिंदी में अनुवाद भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इस दौरान पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह, एएस चावला सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *